Breaking News

ग्राम-डोंगीतराई ठेंगाभाठ, अकोली एवं साजा कंटेनमेंट जोन घोषित

बेमेतरा | 26 अगस्त 2020ः-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के विकासखण्ड साजा मे एवं ग्राम पंचायत डोंगीतराई मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को  दृष्टिगत रखते हुए उक्त स्थानों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।                  

साजा तहसील के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार साजा चंद्रशेखर चंद्राकर एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी साजा आशुतोष चतुर्वेदी होंगे। इसी प्रकार नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ठेंगाभाठ एवं तहसील नांदघाट के ग्राम अकोली मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। नवागढ़ तहसील के प्रभारी अधिकारी  रेणुका रात्रे तहसीलदार नवागढ़ एवं तहसील नांदघाट के प्रभारी अधिकारी प्रफुल्ल रजक प्रभारी तहसीलदार एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी नवागढ़   ज्योती सिंह होंगे। उक्त स्थानों मे कुल 04 कोरोना पॉजिटिव के केस पाए गये है।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …