Breaking News

जिले में अब तक 58.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

बेमेतरा | 16 जून 2020:- प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में मानसून के आगमन के साथ ही बेमेतरा जिले में मानसून का आगमन शीघ्र होने वाला है। चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 16  जून 2020 सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में 58.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 120.0 मि.मी. वर्षा बेरला तहसील में तथा न्यूनतम 24.95 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील में 44.0 मि.मी. वर्षा, साजा तहसील में 53.0 मि.मी. वर्षा, थानखम्हरिया तहसील में 51.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। मानसून आने के बाद ही कृषि प्रधान बेमेतरा जिले में अब खेती किसानी के कार्य में तेजी आने की संभावना है। उपसंचालक कृषि ने बताया की जिले में खाद्-बीज का पर्याप्त भंडारण कर दिया गया है। किसान अपनी सुविधा अनुसार इसका उठाव कर रहे हैं | 

 



|| समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे – newscg9@gmail.com ||

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …