Breaking News

महुआ बीनने गए बुजुर्ग दंपति आकाशीय बिजली गिरने से हुए घायल, 108 कर्मियों की मदद से बची जान

                     कवर्धा | 29 अप्रैल 2020। कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए जारी लाकडाउन में लोगो को स्वाथ्य सुविधाएं और 108 एम्बुलेंस की सुविधाएं मिलने से जरूरतमंद लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल कुकदूर वनांचल क्षेत्र अंतर्गत रवनगुडा के महुआ बीनने गए बुजुर्ग दंपति आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जे.ए.ई.एस 108 संजीवनी एक्सप्रेस के स्टाफ ने घायल दंपति का उपचार करते हुए उन्हें जल्द हॉस्पिटल पहुंचाकर दोनों की जान बचाई।

                  मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय सुखराम ध्रुव अपनी पत्नी 52 वर्षीय शांति बाई के साथ सुबह जंगल में महुआ बीनने के लिए गए थे। इसी दौरान मौसम ख़राब हो गया और दोनों आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बेहोश हो गए थे। घटना की सूचना परिजनों ने तत्काल 108 को दी। ईएमटी विनोद कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए डॉ. मनीष कुमार से ईआरसीपी की सहायता लेते हुए दोनों का इलाज करते हुए दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में भर्ती कराया। उपचार चल रहा है।



|| समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे – 9977144888 ||

About newscg9

newscg9

Check Also

रायपुर : राज्य में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी

किसानों से जरूरत अनुसार सहकारी समितियों से उर्रवकों का उठाव करने की अपील राज्य में …