Breaking News

नगर विकास में हम सभी की भागीदारी आवश्यक-ऋषि शर्मा नगर पालिका टीम के साथ वार्ड का निरीक्षण

कवर्धा-शहर का विकास हम सब मिलकर करेगें, कार्य योजना बनाकर नगर विकास किया जा रहा है इस कार्य में हम सब की भागीदारी आवश्यक है नगर पालिका टीम द्वारा सभी वार्डो में मूलभूत सुविधाओं को लेकर निरंतर कार्य कर रहे है शासन की जनकल्याणकारियों योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए वार्ड की समस्याओं का निपटारा वार्ड में ही हो ऐसा प्रयास नगर पालिका टीम द्वारा किया जा रहा है उपरोक्त बाते आज डाॅ.भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रं. 07 का निरीक्षण करने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने कहा। उन्होनें कहा कि माननीय कैबिनेट मंत्री व विधायक मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वार्डो का निरीक्षण कर वार्डो के समस्याओं का समाधान किया जा रहा है पैदल 2 घंटे तक वार्ड के सभी गलियों मंे नगर पालिका टीम के साथ लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनके समस्याओं को निराकरण करने का आश्वासन दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने आज डाॅ.भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रं. 07 के सभी गलियों मे नगर पालिका टीम के साथ पदैल घुम-घुमकर लोगों की समस्याओं व उनके मांगो को सुना। नगर पालिका अध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियों के साथ निरीक्षण वार्ड में नाली सफाई, नल कनेक्शन सहित अन्य मूलभूत समस्याओं का त्वरित निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होनें वार्ड के पुराने जर्जर नालियों को तोड़कर नया हाफ राउंड नाली, आरसीसी नाली, सीसी रोड़ निर्माण किये जाने हेतु प्राक्कलन तैयार कर राशि मांग हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये जाने को कहा। जर्जर सीसी रोड़ को रिनिवल किये जाने, जिन गलियों मंे पाईप लाईन नही बिछाया गया है उन गलियों का सर्वे कर पाईप लाईन विस्तारीकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया।

सफाई व्यवस्था दुरस्त करने निर्देष

वार्डवासियों ने बरसात के समय में घरो में पानी घुसने की बात कही तथा बरसाती पानी घुसने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसे दूर किये जाने हेतु नपाध्यक्ष से निवेदन किया। नगर पालिका पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने सफाई दरोगा हुलास सिंह ठाकुर का निर्देशित करते हुए कहा कि बरसात पूर्व सभी नालियों का साफ-सफाई किया जावे। ताकि वार्डवासियों को बरसात के दिनों में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पडे।

वार्ड के मितानीन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से की चर्चा
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा वार्ड के वृद्वजनो, महिलाओं सहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों से चर्चा कर वार्ड की समस्याओं को जाना। उनके द्वारा बताये गये समस्याओं का निराकरण हेतु प्रयास करें तथा समय-समय पर वार्डो में घुमकर इनकी समस्याओं को पालिका को अवगत कराने को कहा। इसी तरह शासकीय भूमि में अतिक्रमित व्यक्तियों को नोटिस देकर भूमि रिक्त कराये जाने हेतु त्वरित कार्यवाही करने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। गंगानगर स्थित स्कूल के चारो ओर निरीक्षण वहां टूटे फूटे शौचालयों को मरम्मत किया जाकर चारो ओर सुरक्षा की दृष्टि से बाउण्ड्रीवाल निर्माण किये जाने हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा की।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के उपाध्यक्ष जमील खान, सभापति नरेन्द्र देवांगन, भीखम कोसले, पार्षद सुष्मा सिन्हा, संतोष यादव, संजय लांझी, उत्तम गोप, एल्डरमेन जाकीर चैहान, दलजीत पाहुजा, कृष्ण कुमार सोनी, देवराज पाली, कौशल कौशिक, मनोज दुबे बिलाल खान, राहुल सिन्हा, केतुल नाग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डाॅ.लवकुश सिंगरौल, सहायक अभियंता एम.एल.कुर्रे, उपअभियंता अभिषेक श्रीवास्तव, विरेन्द्र नवघरे, अजय सिंह ठाकुर, लियाकत अली, चंद्रिका ठाकुर, हुलास ठाकुर सहित वार्डवासीगण उपस्थित थे।

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय के बच्चों से चर्चा करते हुए विद्यालय में बच्चों के उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली एवं निरीक्षण किये

कलेक्टर ने कक्षाओं, छात्रावास कक्ष, शिक्षकों के संयुक्त बैठक व्यवस्था और लाईब्रेरी का भी अवलोकन …