Breaking News

ग्रामीण युवाओं ने निकाली फिट इंडिया प्रभात फेरी

कवर्धा l  04 दिसम्बर 2020। नेहरू युवा केंद्र छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं  खेल मंत्रालय  भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान  सौरभ कुमार निषाद जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र के कुशल नेतृत्व में  कबीरधाम जिले के चारों विकास खण्ड कवर्धा , सहसपुर लोहारा, बोडला और पंडरिया विकासखंड के ग्राम कुंडा में फिट इंडिया प्रभात फेरी के अंतर्गत युवा मंडल के सदस्यों ने कुंडा के मुख्य मार्ग से होते हुए प्रभात फेरी किया। फिट इंडिया प्रभात फेरी करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक पुरुषोत्तम निर्मलकर ने जन-जन को संदेश देते हुए फिट इंडिया प्रभात फेरी के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आओ अपना दिन फिटनेस की डोज के साथ शुरू करें। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फिट इंडिया में प्रतिदिन दौड़ भाग खेल को बयान योगासन नित्य दिन करना चाहिए। फिट इंडिया का उद्देश्य है अपने आप को फिट रखने के लिए खेलकूद जैसे गतिविधियां प्रतिदिन करना चाहिए, जिससे शरीर जो है रोग मुक्त होगा और व्यक्ति स्वस्थ रहेगा। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मसीह का वास होता है, इसलिए अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए फिट इंडिया के अंतर्गत यह अभियान चलाया जा रहा है। 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक फिट इंडिया प्रभात फेरी चल रहा है, जिसके ही अंतर्गत आज कुंडा में युवाओं के द्वारा फिट इंडिया प्रभात फेरी निकाला गया। फिट इंडिया प्रभात फेरी को सफल बनाने में रवि रजक, योगेश कुमार, महेश बघेल, पुरेन्द्र कुमार, कुलेश, मुकेश कुमार निर्मलकर, दीपक कश्यप, पोषण यादव, भूपेश कुमार का योगदान रहा।



About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय के बच्चों से चर्चा करते हुए विद्यालय में बच्चों के उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली एवं निरीक्षण किये

कलेक्टर ने कक्षाओं, छात्रावास कक्ष, शिक्षकों के संयुक्त बैठक व्यवस्था और लाईब्रेरी का भी अवलोकन …