Breaking News

भुवन पटेल बने छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट यूनियन कबीरधाम जिलाध्यक्ष

कवर्धा l छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट यूनियन प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर दुबे के निर्देशानुसार दुर्ग संभागीय अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह ने कबीरधाम जिला के चैनल इंडिया ब्यूरोचीफ भुवन पटेल को यूनियन का जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया है । 

ज्ञात हो कि 29 नवम्बर को बोड़ला विकासखण्ड के वनांचल ग्राम पंचायत चिल्फिघाटी में संभागीय पत्रकार सम्मेलन व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाना है । इस आयोजन को सफल बनाने के लिए यह जिम्मेदारी भुवन पटेल को दिया गया है । भुवन पटेल के जिला अध्यक्ष बनने पर संगठन के जिलाउपाध्यक्ष इलियास खान , जिला कोषाध्यक्ष गुरुदीप सिंह , बोड़ला ब्लाक अध्यक्ष महेश मानिकपुरी , लोहारा ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम यादव सहित जीवन यादव ,मनोज बंजारे , वेद साहू ,संजु लहरे , हेमंत बंजारे , प्रहलाद साहू, रविशंकर साकत , फोरोज खान,गनपत अग्रवाल , लालाराम यदु सहित अन्य सदस्यों ने बधाई दी ।



About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …