Breaking News

सकरी नदी पर बनेगा 8 करोड़ की लागत से उच्चस्तरीय पुल, मंत्री श्री अकबर ने किया भूमि पूजन

कवर्धा | 14 अक्टूबर 2020। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान मंगलवार को रायपुर-कवर्धा-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग कवर्धा सकरी नदी पर लगभग आठ करोड़ की लागत से बनने वाले पुल निर्माण का भूमि पूजन कर कबीरधाम जिलेवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी कर कर एक बड़ी सौगात दी है। इसके साथ-साथ मंत्री मोहम्मद अकबर ने कलेक्टर कालोनी में मंच, दर्रीपारा में मल्टीपर्पस हॉल, सकरहाघाट में बस स्टॉप का भी लोकापर्ण किया। इस दौरान पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, वन मंडल अधिकारी दिलराज प्रभाकर, जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एम. प्रसाद, नीलकंठ चंद्रवंशी, नपा.अध्यक्ष ऋषि शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, कन्हैया अग्रवाल, श्याम तंबोली, समन्वयक कवर्धा विधानसभा महेश शर्मा, नपा. उपाध्यक्ष जमील खान, अशोक सिंह, प्रमोद लुनिया, भीखम कोसले, सुनील साहू, कृष्ण कुमार सोनी, कलीम खान, उपस्थित थे।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत,10.43 करोड़ किसानों को गन्ना भुगतान ज़ारी किया गया

कवर्धा, 28 अगस्त 2022। गन्ने की रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाली …