Breaking News

वन मंडल कवर्धा जिला कबीरधाम में हुई दो वन अधिकारियों की पदोन्नति

कवर्धा | 18 सितंबर 2020। वन संरक्षक दुर्ग वन वृत्त दुर्ग के द्वारा गठित डीपीसी कमेटी ने वन विभाग कवर्धा के दो वन अधिकारियों को पदोन्नत किया है। जारी आदेश में  राजकुमार यादव वनरक्षक को वनपाल पद पर पदोन्नत किया गया एवं  अय्यूब खान वनपाल को उपवन क्षेत्रपाल पद पर पदोन्नत किया गया। वन मंडल अधिकारी के कार्यालय में दोनों वन अधिकारियों की पदोन्नति उपरांत शुक्रवार को अलंकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों वन अधिकारियों को वन मंडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने स्टार लगा कर सम्मानित किया। अलंकरण समारोह के अवसर पर वनमंडलाधिकारी   दिलराज प्रभाकर, अधीक्षक भोरमदेव वन्य प्राणी अभ्यरण्य   मनोज कुमार शाह, उप वन मंडल अधिकारी पंडरिया   एमसी देशलहरा, परिक्षेत्राधिकारी कवर्धा अंकित पांडे, डिपो ऑफिसर कवर्धा लक्ष्मी नारायण सोनी, वन विभाग के कर्मचारी और लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी उपस्थित थे।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

आम आदमी पार्टी कबीरधाम द्वारा विधुत विभाग को अघोषित बिजली की कटौती के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा गया,

कवर्धा आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ट हिमांशु महोबे के नेतृत्व में पार्टी के …