Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल भी निकला कोरोना पॉजिटिव

रायपुर । 14 सितंबर 2020 कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चपेट में अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल भी आ गए है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें राजधानी के बालाजी अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार नंदकुमार बघेल में कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद उनका कोरोना सैंपल लिया गया और रविवार को मिली रिपोर्ट में वो कोरोना संक्रमित पाए गए है। बताया जाता है उनकी हालत गंभीर है। डाॅक्टरों के अनुसार उनके फेफड़े में लगभग 50 प्रतिशत तक संक्रमण फैल गया है। जिसके चलते अगले तीन-चार दिनों तक कुछ नहीं कहा जा सकता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रविवार देर शाम अपने पिता का हालचाल जानने अस्पताल गए थे। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
 



 

About newscg9

newscg9

Check Also

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रोत्साहन से अत्मिनिर्भर बन रहे दिव्यांग, देश व प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका अहम : भावना बोहरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर भावना बोहरा ने 72 दिव्यांगों को किए उपकरण …