Breaking News

‘‘राष्ट्रीय पोषण माह 2020’’ अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है

बेमेतरा | 10 सितम्बर 2020 पोषण के प्रति जागरुकता, व्यवहार प्रतिवर्तन, सम्प्रेषण एवं पोषण संवाद के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जन-आंदोलन के रुप में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 सितंबर 2020 से राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। संपूर्ण  राज्य में तथा बेमेतरा जिले में प्रति दिवस विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षक तथा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कोविड-19 के संक्रमण से उद्भूत वैश्विक आपदा की स्थिति के कारण इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह को अन्य माध्यमों के साथ-साथ आवश्यकता डिजिटल जन-आंदोलन के रुप मेें मनाया जा रहा है। जिला स्तर पर आॅनलाईन फूड आर्ट वत्सला फाउंडेशन के समन्वय में आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभागी पौष्टिक तत्वों जैसे सब्जीयाॅं, अनाज, फल से फूड आर्ट प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थीयों के लिए आॅनलाईन चित्रकारी प्रतियोगिता अपेक्षओं से अधिक अविश्वनीय कलाकृति प्रस्तुत कर प्रतियोगिता में योगदान दिये। विशेष प्रचार-प्रसार हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिवारों पर नारा लेखन किया।

कुपोषित बच्चों के चिन्हाकन एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी बच्चों का गृहभ्रमण कर वजन लेकर कुपोषित बच्चों का चिन्हाकन किया गया। इस दौरान पालकों को कुपोषित जैसे गंभीर समस्या को समझाते हुए स्वस्थ सेवाओं तथा पौष्टिक आहार के बारे में सुझाव दिये। गर्भवती महिलाओं तथा शिशुवती माताओं का विशेष काउंिसलिंग गृह भ्रमण के द्वारा किया गया।

इस पोषण माह में सभी वर्ग के लोगों सकारात्मक सहभागिता दर्शाया। किशोरी बालिकाएं रंगोली के माध्यम से स्वच्छता, पौष्टिक आहार 1000 दिवस तक शिशु की विशेष देखभाल के बारे में समझाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सहयोग किया। पुरूषों की भागीदारी उल्लेखनीय है। अपने हाथों से स्थानीय उपलब्ध पौष्टिक तत्वों से भोजन तैयार कर महिला एवं बच्चों को खिलायें। इस तरह पुरूष वर्ग बच्चों के पोषण तथा स्वस्थ्य संबंधी चर्चाओं में भाग लिये। आगामी 30 सितंबर 2020 तक विभिन्न प्रकार के पोषण संबंधी गतिविधियाॅं आयोजन किया जायेगा।  



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय के बच्चों से चर्चा करते हुए विद्यालय में बच्चों के उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली एवं निरीक्षण किये

कलेक्टर ने कक्षाओं, छात्रावास कक्ष, शिक्षकों के संयुक्त बैठक व्यवस्था और लाईब्रेरी का भी अवलोकन …