Breaking News

गंदगी मुक्त भारत अभियान में युवाओं ने कराई दीवाल पेंटिंग

कवर्धा | 27 अगस्त 2020। नेहरू युवा केंद्र कवर्धा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में सौरभ कुमार निषाद जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र के कुशल नेतृत्व में कार्य कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक पुरुषोत्तम निर्मलकर ब्लॉक पंडरिया के पहल पर ग्रामीण लोगों को जागरूकता के लिए प्रेरित करते हुए दीवाल में नामांकित चित्र नारा लेखन कर गंदगी मुक्त भारत अभियान के विषय में पेंटिंग कार्य किया गया। दीवाल लेखन में हम कैसे स्वस्थ रह सकते हैं और अपने आसपास को कैसे स्वच्छता बनाए रखें सोचालय का उपयोग करें घर में डस्टबिन का उपयोग करें और प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत के लिए लोगों को प्रेरित करें प्लास्टिक का उपयोग बंद करें। गंदगी मुक्त भारत अभियान में पंडरिया ब्लाक के युवा मंडल ने स्वच्छता अभियान नारा लेखन वृक्षारोपण कर इस भारत को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग देकर इस अभियान से जुड़कर विगम आठ अगस्त से कार्य कर रहा हैं गंदगी मुक्त भारत अभियान तभी संभव हो पाएगा, जब हर व्यक्ति स्वयं को जिम्मेदार मान कर स्वयं की स्वच्छता अपनाकर लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करेगा ऐसा कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं युवा मंडल के पहल पर पंडरिया ब्लाक में गंदगी मुक्त भारत अभियान में कार्य कर रहे हैं।



 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …