Breaking News

कबीरधाम जिले के सीएफ कैंप में एक जवान कोरोना से संक्रमित

कवर्धा |  27 जुलाई 2020। एम्स रायपुर से जारी रिपोर्ट के आधार पर कबीरधाम जिले के तेलीटोला के सीएफ कैंप के एक जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तेलीटोला सीएफ कैंप का जवान 16 जुलाई को उत्तर प्रदेश अपने घर से वापस लौटा है। कैंप में पहुंचने के बाद वह अपने रूम में सेल्फ क्वांरेटाइन किया था। 22 जुलाई को लोहारा पहुंचकर कोरोना वायरस जांच के लिए सैंपल दिया। 26 जुलाई को देर रात जारी रिपोर्ट के आधार पर उस जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आई है। रिपोर्ट के बाद कोविड केयर सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जिला सर्विलेंस की टीम के द्वारा जवान से उनके प्रायमरी संपर्क में आने वाले अन्य जवानों की जानकारी ली जा रही है।



|| समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे – newscg9@gmail.com ||

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला एथनॉल प्लांट के कार्यो का निरीक्षण किया

कलेक्टर महोबे ने कृषि पर अधारित इथेनाल प्लांट के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने …