Breaking News

कलेक्टर शरण हुए कार्यमुक्त नए कलेक्टर श्री शर्मा कार्यभार ग्रहण किया

श्री शरण ने शर्मा को कार्यभार सौपा

कवर्धा | 28 अप्रैल 2020 कबीरधाम जिले के नए कलेक्टर  रमेश कुमार शर्मा ने आज कार्यभार ग्रहण किया है। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने नवपदस्थ कलेक्टर  शर्मा को कार्यभार ग्रहण कराने की औपचारिकताए पूरी की। इस अवसर पर शरण ने कलेक्टर  रमेश कुमार शर्मा को जिले की नई जिम्मेदारी मिलने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। कलेक्टर  शर्मा ने भी अवनीश कुमार को नई जिमेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शरण ने जिले के सभी प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों का परिचय भी कराया। सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने  शर्मा और  शरण को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा अवनीश कुमार शरण को संचालक तकनीकी शिक्षा रोजगार एवं प्रशिक्षण बनया गया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के, अपर  जेके ध्रुव, जिला कोषालय अधिकारी भोजेश देशमुख विशेष रूप से उपस्थित थे।



|| समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे – newscg9@gmail.com ||

 

About newscg9

newscg9

Check Also

कलेक्टर महोबे ने एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय के बच्चों से चर्चा करते हुए विद्यालय में बच्चों के उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली एवं निरीक्षण किये

कलेक्टर ने कक्षाओं, छात्रावास कक्ष, शिक्षकों के संयुक्त बैठक व्यवस्था और लाईब्रेरी का भी अवलोकन …