Breaking News

लंबे समय से व्यापार बन्द होने से व्यापारियों की आर्थिक हालत बद से बदतर होते जा रही है

कंफ्डरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने व्यापारियों की आर्थिक हालात के बारे में निर्णय ना लेने एवं शराब दुकानों को खोलने को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा है कि नगरीय निकाय क्षेत्रो के व्यापारियों का बड़ा सहयोगात्मक योगदान जिले में लॉक डाउन के दौरान रहा है। लंबे समय से व्यापार बन्द होने से व्यापारियों की आर्थिक हालत बद से बदतर होते जा रही है, व्यापारियों की आर्थिक हालत को देखते हुए शासन प्रशासन को व्यापारियों के हित मे रियायत, आर्थिक पैकेज जैसे संवेदनशील निर्णय लेने चाहिये इसके विपरित अधिकतर व्यापारियों की दुकानें प्रतिबंधित कर शराब दुकानों के संचालन प्रारम्भ कर देने से व्यापारियो में रोष व्यापत है ।

कैट कवर्धा इकाई के आकाश आहूजा ने बताया कि कवर्धा नगर के मेन रोड में अधिकतर व्यापारियो की दुकाने एकल है या आवासीय परिसर में स्थापित है । जिसमें आवश्यक वस्तु के अलावा जूता, कपड़ा, बर्तन जैसी अन्य ट्रेड की दुकानें संचालित है । नगर में एक ही परिसर में संचालित मार्केट काम्प्लेक्स चुनिंदा ही है । जिसके चलते मोहल्लों, कालोनियों और मार्केट से अलग स्थित दुकानों सहित मेन रोड की एकल और आवासीय परिसर में स्थित दुकानों तथा जिले के पंडरिया, बोड़ला, पंडा तराई, लोहारा, पिपरिया नगर पंचायत क्षेत्र की दुकानों को सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ खोले जाने की अनुमति प्रदान करने की मांग जिलाधीश महोदय से की गई है ।



 

|| समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे  – http://newscg9@gmail.com ||

About newscg9

newscg9

Check Also

रायपुर : राज्य में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी

किसानों से जरूरत अनुसार सहकारी समितियों से उर्रवकों का उठाव करने की अपील राज्य में …