कवर्धा – कलेक्टर अवनीश कुमार शरण से आज उनके कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टाॅप टेन में आई भूमिका देसाई और उनके माता-पिता ने सौजन्य भेंट मुलाकात की। कलेक्टर ने कवर्धा की भूमिका देसाई को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2018 की परीक्षा में प्रदेश में टाॅप टेन लाकर प्रदेश में कबीरधाम जिले का नाम रौशन करने पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भूमिका देसाई की माता श्रीमती रचना देसाई, पिता संजय देसाई और उनकी छोटी बहन भी साथ में थी।
Check Also
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत,10.43 करोड़ किसानों को गन्ना भुगतान ज़ारी किया गया
कवर्धा, 28 अगस्त 2022। गन्ने की रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाली …
NewsCG9
