Breaking News

युवा महोत्सव मे क्षेत्रिय कलाकार अपनी कला निखार सकते है

 

0 गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ थीम पर आयोजित होगा युवा महोत्सव

कवर्धा 17 अक्टूबर, 2019 – खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ’’गढबो नवा छत्तीसगढ’’ की थीम पर युवा महोत्सव वर्ष 2019-20 का भव्य आयोजन किया जाना है। मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ की युवाओं को विशेष अवसर एवं मंच प्रदाय करने सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने एवं उनके प्रतिभाओं को निखारने को उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद जी के उपलक्ष्य में ’’युवा महोत्सव’’ का राज्य स्तर आयोजन किये जाने हेतु निर्देश दिया गया है। ’’युवा महोत्सव’’ राज्य स्तरीय आयोजन 12 से 14 जनवरी 2020 के मध्य आयोजित किया जायेगा। आयोजन जिला कबीरधाम में विकासखण्ड स्तरीय आयोजन 4 नवम्बर से 8 नवम्बर के मध्य चारों विकासखण्ड में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
जिला स्तरीय आयोजन 22, 23 नवम्बर 2019 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रत्येक विधा में निर्धारित संख्या के आधार पर ही प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार ही जिला युवा उत्सव में भाग लेने की पात्रता होगी एवं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को ही राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने की पात्रता होगी। विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय ’’युवा महोत्सव’’ का आयोजन जिला कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सम्पन्न किया जायेगा, जिसमें आयु सीमा 15 से 40 तथा 40 वर्ष से अधिक आयु समुह में करने का निर्णय लिया गया है। विकासखण्ड स्तरीय आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आयोजित किया जाना है। जिले के सभी कलाकार तीनों विभाग के माध्यम से पंजीयन करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के 07741-233040 में सम्पर्क कर सकेते है/

About newscg9

newscg9

Check Also

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत,10.43 करोड़ किसानों को गन्ना भुगतान ज़ारी किया गया

कवर्धा, 28 अगस्त 2022। गन्ने की रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाली …