कवर्धा 22 अगस्त – आबकारी विभाग के दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कर कार्यवाही करने ,पीड़ित परिवार की सहायता करने, मृतक की पत्नी 8 वी पास है, उन्हें शासकीय नौकरी और चिल्फी थाने में दर्ज बलवा की मामले को वापस लेने की मांग करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा के 14 मंडल के कार्यकर्ता व आमजन के साथ आज गुरुवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जा रहा है।
भाजपा कार्यकर्ता पुराना मंडी में एकत्रित हो गये है। रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट जा रहे है। कार्यक्रम मे जिला भाजपा अध्यक्ष रामकुमार भट्ट,पूर्व सासंद अभिषेक सिंह,मोतीराम चंद्रवंशी,विजय शर्मा,कैलाश चंद्रवंशी,क्रांति गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता इस आंदोलन मे भाग ले रहे है
Check Also
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत,10.43 करोड़ किसानों को गन्ना भुगतान ज़ारी किया गया
कवर्धा, 28 अगस्त 2022। गन्ने की रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाली …
NewsCG9
